आदिवासी एक्सप्रेस/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार,पलामू। जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के अंतर्गत अति सुदूरवर्ती पंचायत डगरा के ग्राम सहियार टोला कटोरवातरी स्थित दूसरा पुल का गढ़वाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश और तेज बहाव से सड़क का बड़ा हिस्सा कटकर नदी में सम्मा गया है और काली कारण सड़क टूटकर पानी में बह गया। गढ़वाल टूटने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। यह पुल झारखंड और बिहार को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग था संपर्क टूट जाने से जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है संपर्क टूटने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और कई कार्य बाधित हो रहा है इस संबंध में सड़क निर्माण कन्य अभियंता (जेई) लोकेश तिवारी से जब फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि “जो तस्वीर में गढ़वाल टूटा हुआ दिख रहा है, उसे जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है मौसम साफ होते ही और बारिश बंद होने के बाद फिर से गढ़वाल के मरम्मती कर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
कटोरवातरी पुल गढ़वा ध्वस्त, झारखंड-बिहार संपर्क टूटा, ग्रामीणों में आक्रोश
