Skip to main content

Birsa Times

गोली कांड के एक महिला सहित तीन व एक अन्य मामले के आरोपी गिरफ्तार

गोली कांड के एक महिला सहित तीन व एक अन्य मामले के आरोपी गिरफ्तार

सं, सू -चांदन (बांका ) थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलजोरी पंचायत के सिलजोरी मौजा स्थित दुम्मा बॉर्डर के समीप अपरिजिता फाउंडेशन की जमीन की बाउंड्री वॉल को बीते सोमवार रात्रि गिराने व कई चक्र गोली फायरिंग कर दशहत फैलाने के मामले को लेकर एक आरोपी ने चांदन थाना में आत्म समर्पण कर दिया। घटना को लेकर एक महिला समेत तीन नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में बांका जेल दिया।गोलीकांड के आरोपी संदीप यादव उम्र करीब 20 वर्ष पिता स्व० दीनदयाल यादव सा० बारा (देवपुरा)थाना रिखिया,जिला देवघर निवासी ने आज बुधवार दोपहर को चांदन थाना में थानाध्यक्ष रवि कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। गिरफ्तार नामजद अभियुक्त की पहचान प्रकाश मंडल उर्फ खेसाड़ी मंडल पिता गणेश मंडल ,बेबी देवी उम्र 42 वर्ष पति स्व० दिनदयाल यादव सा०बारा (देवपुरा)थाना रिखिया,जिला देवघर के रूप में हुई है।वहीं चांदन थाना के मारपीट कांड के कांड संख्या 74/2026 के आरोपी मिथलेश शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया गोली कांड के नामजद अभियुक्त प्रकाश मंडल उर्फ खेसारी मंडल,बेबी देवी व संदीप यादव व मारपीट मामले के एक आरोपी मिथलेश शर्मा को न्यायिक अभिरक्षा में बांका भेज भेज दिया गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *