संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ। बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत भगिया पंचायत के पंडारिया टोला में बीती रात वज्रपात की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत मवेशियों में सुखदेव यादव के दो भैंसे तथा दिलेश्वर यादव की एक भैंस शामिल है। घटना से दोनों पशुपालकों को आर्थिक नुकसान हुआ है।घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत नियमसंगत प्रक्रिया के अनुसार मृत मवेशियों के मालिकों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित पशुपालकों को जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।मौके पर मुखिया पति मंटू मुंडा,जगरनाथ यादव,अखिलेश यादव,नरेश यादव,उपेंद्र यादव,अशोक यादव,धनेश्वर यादव,बिरन यादव,नंदकिशोर यादव,ब्रजेश यादव,विकास यादव,ललन यादव,कैलू यादव,प्रकाश यादव समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
बालूमाथ में वज्रपात से तीन भैसों की मौत, मुआवजे की मांग
