Skip to main content

Birsa Times

गड्ढों में तब्दील हुई जमुआ की सड़के: जमुआ- द्वारपहरी सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

गड्ढों में तब्दील हुई जमुआ की सड़के: जमुआ- द्वारपहरी सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

जमुआ। प्रशासनिक उपेक्षा और पी डब्लू डी विभाग की लापरवाही के कारण जमुआ- द्वारपहरी मुख्य मार्ग अब हादसों का मार्ग बनता जा रहा है। सोमवार को जमुआ-द्वारपहरी मुख्य मार्ग के अतुल ऑटो पार्ट्स दुकान के समीप जर्जर सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में ऑटो चालक बाल-बाल बच गया और कोई जन की हानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। तालाब में तब्दील हुए गड्ढे, राहगीरों के लिए बना जानलेवा सफर: स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मुख्य सड़क लंबे समय से बदहाली के आंसू बहा रही है। पूरी सड़क पर जगह-जगह इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं कि चालकों को यह समझ ही नहीं आता कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। हाल ही में हुई बारिश के कारण इन गड्ढों में जलजमाव हो गया है, जिससे यह जानलेवा गड्ढे चालकों को दिखाई नहीं देते और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता हैं। ​ग्रामीणों ने चेतावनी के साथ की जल्द मरम्मत की मांग की: घटनास्थल पर एकत्रित हुए ग्रामीणों और राहगीरों ने विभाग और प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि ​सड़क की स्थिति को देखते हुए तुरंत इसका मरम्मतीकरण कार्य शुरू कराया जाए। ​बारिश के कारण हो रहे जलजमाव की निकासी की तुरंत व्यवस्था की जाए। ​यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ​ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हो रही इन छोटी-मोटी दुर्घटनाओं से विभाग सबक नहीं ले रहा है। यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में कोई बड़ी अनहोनी या जानलेवा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *