Skip to main content

Birsa Times

एक ही दिन दो मौतों से बगैया पंचायत में पसरा मातम, पूर्व मुखिया पति जीतू यादव ने जताई संवेदना

एक ही दिन दो मौतों से बगैया पंचायत में पसरा मातम, पूर्व मुखिया पति जीतू यादव ने जताई संवेदना

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता
छत्तरपुर (पलामू) :-
पलामू जिले के छत्तरपुर प्रखंड अंतर्गत बगैया पंचायत के तेनुडीह गांव, टोला धनीडीह के लिए मंगलवार का दिन बेहद दुखद रहा। एक ही दिन में दो लोगों के निधन की खबर से पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सुबह धर्मेंद्र विश्वकर्मा 20वर्ष , पिता अशोक विश्वकर्मा के निधन की दुखद सूचना मिली। इस खबर से परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में थे। इसी बीच कुछ ही घंटों बाद तेनुडीह, टोला धनीडीह निवासी श्री महावीर विश्वकर्मा के सुपुत्र संतोष विश्वकर्मा 32 वर्ष के निधन की अत्यंत दुखद खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

एक ही दिन में दो परिवारों में मौत का मातम छा जाने से बगैया पंचायत में शोक का माहौल है। ग्रामीण बड़ी संख्या में शोक संतप्त परिवारों के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

पूर्व मुखिया पति जीतू यादव ने जताया गहरा शोक
बगैया पंचायत के पूर्व मुखिया पति जीतू यादव ने दोनों दिवंगत आत्माओं के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

जीतू यादव ने कहा कि एक ही दिन में दो लोगों का निधन परिवार और पूरे पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *