Skip to main content

Birsa Times

साहिबगंज–गोविंदपुर मार्ग पर झाड़ियों की कटाई-छंटाई एवं फ्लैंक से मिट्टी हटाने का कार्य प्रारंभ

साहिबगंज–गोविंदपुर मार्ग पर झाड़ियों की कटाई-छंटाई एवं फ्लैंक से मिट्टी हटाने का कार्य प्रारंभ

आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो
साहिबगंज।
साहिबगंज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, साहिबगंज के निदेशानुसार सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से साहिबगंज–गोविंदपुर मार्ग पर साहिबगंज से हरिणचरा मोड़ तक विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई-छंटाई का कार्य कराया गया।

कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, साहिबगंज के नेतृत्व में संचालित अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर फैली झाड़ियों एवं अनावश्यक वनस्पतियों की कटाई-छंटाई की गई, जिससे सड़क पर आवागमन के दौरान दृश्यता बेहतर हो सके। इसके साथ ही सड़क के फ्लैंक पर जमा मिट्टी को भी हटाकर मार्ग को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाया गया।

इस कार्य में सड़क सुरक्षा कोषांग के सदस्य भी उपस्थित रहे तथा सड़क की स्थिति का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान किया। प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *