Skip to main content

Birsa Times

शिकारीपाड़ा में जंगल से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

शिकारीपाड़ा में जंगल से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

शिकारीपाड़ा/दुमका आदिवासी एक्सप्रेस
दुमका।
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ मोड़ के समीप जंगल से शिकारीपाड़ा पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।
प्रथम दृष्टया महिला की पहचान नहीं हो सकी है और न ही इस बात का पता चल पाया है कि शव जंगल तक कैसे पहुंचा। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *