समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
गिरिडीह। मंगलवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के कार्यालय कक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने बताया कि दिनांक 24.09.2026 को करीब 11:30 बजे रात्रि में मुफ्फसिल थानाक्षेत्र अंतर्गत बंदरकुप्पी में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक युवक रितिक यादव उर्फ बड्डी की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी । इस संबंध में वादी मुसाफिर सिंह पिता-रामलायक सिंह, सा०-राजेन्द्रनगर, थाना-मुफ्फसिल, जिला- गिरिडीह के आवेदन के आधार पर गिरिडीह मुफ्फसिल थाना कांड सं0-270/26, दि०-25.09.2026, धारा-103 (1)/126(2)/115(2)/118(2) /61(2)/3(5) भा०न्या०सं० दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार, गिरिडीह द्वारा जीतवाहन उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, गिरिडीह के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया एवं घटना में शामिल अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। गठित एस०आई०टी० दल द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर इस घटना में शामिल अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए कांड के प्राथमिकी सह मुख्य अभि० सतीश यादव, पिता-अरूण यादव एवं उनके सहयोगी अप्राथ० अभि० अनुज कुमार यादव, पिता-सुखदेव यादव, ग्राम नावाडीह, थाना- पीरटाड़, जिला-गिरिडीह को गिरफ्तार किया गया एवं उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग के रिनॉल्ड कंपनी का बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का कार को जप्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया, एवं घटना में शामिल अन्य प्राथ० / अप्राथ० अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तो की विवरणी
- सतीश यादव, पिता-अरूण यादव, पता-ग्राम नावाडीह, थाना-पीरटाड़, जिला-गिरिडीह। 2. अनुज कुमार यादव, पिता- सुखदेव यादव, पता-ग्राम नावाडीह, थाना-पीरटाड़, जिला-गिरिडीह।
जप्त सामाग्रियों की विवरणी
- घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का कार। 2. रूई के टुकड़ो पर घटनास्थल से उठाया गया रक्त का नमूना। 3. घटनास्थल से बांस का तीन लाठी एवं एक पेड़ का डाली। 4. घटनास्थल से तीन जोड़ा चप्पल।
छापामारी दल
- जीतबाहन उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, गिरिडीह। 2. आबिद खान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी, गिरिडीह। 3. ज्ञान रंजन कुमार, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, मुफस्सिल थाना, गिरिडीह। 4. श्याम किशोर महतो, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, नगर थाना, गिरिडीह। 5. जीतेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी, पीरटाड़ थाना, गिरिडीह। 6. राजीव कुमार, थाना प्रभारी, पंचबा थाना, गिरिडीह। 7. पु०अ०नि० विवेक कुमार माथुरी, मुफ्फसिल थाना, गिरिडीह। 8. पु०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार, मुफ्फसिल थाना, गिरिडीह। 9. पु०अ०नि० मणिकान्त कुमार, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह। 10. पु०अ०नि० संजय यादव, अनुसंधान विंग, गिरिडीह। 11. स०अ०नि० राहुल रंजन सिंह, मुफ्फसिल थाना, गिरिडीह। 12. स०अ०नि० शिव शंकर पासवान, मुफ्फसिल थाना, गिरिडीह। 13. तकनीकी शाखा गिरिडीह एवं संबंधित थाना के सशस्त्र बल/चौकीदार आदि मौजूद थे।
