जमुआ। जमुआ चौक से द्वारपहरी जाने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय और जर्जर हो चुकी है। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भर जाने से जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर भरे पानी के कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई और स्थिति का पता नहीं चल पाता, जिससे आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं और राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की इस दयनीय हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा जमुआ मंडल अध्यक्ष बालगोविंद यादव और मंडल महामंत्री रविषेक राय ने बताया कि इस समस्या से जमुआ की विधायक मंजू कुमारी के साथ-साथ पूरा प्रशासन पूरी तरह अवगत है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि लगातार इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आम लोगों को तात्कालिक राहत दिलाने के लिए गड्ढों को भरने का अस्थाई समाधान किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही इस सड़क के नए सिरे से निर्माण के लिए विभागीय प्रक्रिया पूरी कर स्थाई समाधान निकाला जाएगा, ताकि यातायात पूरी तरह सुचारू हो सके।
जमुआ-द्वारपहरी सड़क की स्थिति जर्जर
- September 25, 2026
0
5
Less than a minute
You can share this post!
administrator
Related Articles
रांची में भारी बारिश का अलर्ट, 26 सितंबर…
- September 25, 2026
गोमो आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत…
- September 25, 2026
