Skip to main content

Birsa Times

गिरिडीह: मैगी खाने बंदरकुप्पी गए सब इंस्पेक्टर के बेटे की पीट- पीटकर हत्या

गिरिडीह: मैगी खाने बंदरकुप्पी गए सब इंस्पेक्टर के बेटे की पीट- पीटकर हत्या

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंदरकुपी में गुरुवार की देर रात एक 24 वर्षीय युवक की 08 से 10 लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजेंद्र नगर निवासी, बोकारो जिले के चतरो चट्टी थाना में सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत मुसाफिर सिंह यादव के पुत्र ऋतिक यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, ऋतिक अपने दो दोस्तों के साथ रात करीब 11 बजे बंदरकुपी में स्थित मैगी प्वाइंट में मैगी खाने गया था। इसी दौरान कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद करीब 08 से 10 युवक मौके पर पहुंचे और ऋतिक पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसके दोस्तों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर विवाद का कारण और हमले में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, और सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *