Skip to main content

Birsa Times

चतरा के टंडवा एनटीपीसी परिसर में केरल के 22 वर्षीय युवक का संदिग्ध शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

चतरा के टंडवा एनटीपीसी परिसर में केरल के 22 वर्षीय युवक का संदिग्ध शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

टंडवा (चतरा): जिले के टंडवा स्थित एनटीपीसी (NTPC) परियोजना परिसर में केरल निवासी 22 वर्षीय युवक अंजित का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक परियोजना में कार्यरत आईसीएच (ICH) कंपनी में कुक के पद पर काम करता था और करीब 10 दिन पहले ही यहां नौकरी करने आया था।

ड्यूटी के बाद कमरे में गया था युवक
मिली जानकारी के अनुसार, अंजित रात करीब 9:30 बजे अपनी ड्यूटी समाप्त कर कमरे में गया था। इसके बाद वह अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही टंडवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पारिवारिक व व्यक्तिगत तनाव की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मैनेजर अजीत कुमार के हवाले से बताया गया कि अंजित पिछले कुछ समय से पारिवारिक और व्यक्तिगत परेशानियों से जूझ रहा था। पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रखते हुए सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

शव को केरल भेजने की तैयारी
घटना के बाद परियोजना क्षेत्र में काम करने वाले अन्य कर्मियों में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुरोध पर मृतक का शव केरल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, टंडवा पुलिस मामला दर्ज कर मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *