Skip to main content

Birsa Times

छठ मनाकर घर लौट रहे पांच वर्षीय आयुष की सड़क हादसे में मौत, परिवार का बुझा इकलौता चिराग

छठ मनाकर घर लौट रहे पांच वर्षीय आयुष की सड़क हादसे में मौत, परिवार का बुझा इकलौता चिराग

संतोष कुमार दास

चतरा। हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोड़वाली गांव में पांच वर्षीय आयुष कुमार की सड़क हादसे में मौत से मातम पसरा हुआ है। बिहार के गया जिले के डोभी में हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आयुष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छठ पर्व मनाकर घर लौट रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, आयुष छठ पर्व के अवसर पर अपने परिवार के साथ बिहार के बांकेबाजार स्थित बिसनपुर गया हुआ था। पर्व मनाने के बाद परिवार घर लौट रहा था। इसी दौरान गया जिले के डोभी में चतरा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से आयुष की मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर डोभी थाना की पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया और यातायात बहाल हुआ।

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, गोड़वाली गांव में आयुष की मौत की खबर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का इकलौता बेटा होने के कारण इस हादसे ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। जिस घर में छठ पर्व की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *