Skip to main content

Birsa Times

पुराने मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, रात्रि गश्ती और एंटी क्राइम चेकिंग बढ़ाएं: एसपी

पुराने मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, रात्रि गश्ती और एंटी क्राइम चेकिंग बढ़ाएं: एसपी

संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ।
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शुक्रवार को हेरहंज थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं विभिन्न पंजियों की बारीकी से जांच की। एसपी ने लंबित एवं पुराने मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने क्षेत्र में विधि व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए रात्रि गश्ती को प्रभावी करने तथा सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार बनी रहनी चाहिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने तथा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने थाना परिसर की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।इस दौरान अपनी समस्याओं को लेकर थाना पहुंचे लोगों से एसपी कुमार गौरव ने सीधे मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *