फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी
देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में पथरड्डा ओपी क्षेत्र से 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने फर्जी तरीके से Flipkart, Amazon Pay, Airtel Payment Bank, Google Pay, PhonePe और PM किसान योजना के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
- लोबिन दास उम्र 30 वर्ष, पिता स्व. माधुरी महरा, सा. झुनाकी, थाना पथरड्डा
- बबलू कुमार दास उम्र 24 वर्ष, पिता स्व. पांचू दास, सा. झुनाकी, थाना पथरड्डा
- झूलन दास उम्र 26 वर्ष, पिता अन्नू दास, सा. झुनाकी, थाना पथरड्डा
- अजय कुमार दास उम्र 27 वर्ष, पिता कैलाश दास, सा. गोयठाडीह, थाना देवीपुर
- राहुल उम्र 19 वर्ष, पिता सियाराम दास, सा. डुमरतर, थाना करौं
- सफाउला अंसारी उम्र 19 वर्ष, पिता अब्दुल क्यूम, सा. बसहाटांड़, थाना पथरड्डा
- अजीत दास उम्र 23 वर्ष, पिता धिरजू दास, सा. खरजोरी, थाना पथरड्डा
- रमेश कुमार दास उम्र 24 वर्ष, पिता स्व. दर्शन महरा, सा. घाघरा, थाना पथरड्डा
- आशीष दास उम्र 18 वर्ष, पिता बिनोद दास, सा. झुनाकी, थाना पथरड्डा
- सिंटू कुमार दास उम्र 21 वर्ष, पिता सुरेश दास, सा. झुनाकी, थाना पथरड्डा
अपराध की शैली: आरोपी फर्जी कस्टमर केयर बनकर Cash Back, APK फाइल और कार्ड बंद-चालू करने के नाम पर ठगी करते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 22 मोबाइल और 19 सिम कार्ड बरामद किए। जांच में इनके नंबरों के खिलाफ कई राज्यों में साइबर ठगी की शिकायत मिली। अजय कुमार दास और रमेश कुमार दास पहले भी साइबर थाना देवघर में आरोपी रह चुके हैं।
