रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह
बारुण प्रखंड के मध्य विद्यालय भूआपुर के सहायक शिक्षिका संध्या यादव की मौत ओबरा थाने की खरांटी पुल पर अज्ञात वाहन से कुचल कर शुक्रवार की शाम हो गई। बताया जाता है कि,शिक्षिका उत्क्रमित मध्य विद्यालय मे सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थी। शिक्षिका यूपी वाराणसी चौबेपुर थाना की बताई गई है। शिक्षिका की मौत किस वाहन से हुई किसी को पता नही चल सका परंतु धक्का लगने के समय उसे किसी ने नही देखा वाहन कुचल कर भाग निकला । ग्रामीणों ने उसके शव को देखकर पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया तथा उसे पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महिला को आनन फानन मे अस्पताल लाया गया प्रति चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दी गई। मौके पर पुलिस ने किस वाहन से मौत हुई जांच प्रक्रिया मे जुट गई है। मध्य विद्यालय भरूब के प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह शिक्षक नेता अजीत सिंह ने सीओ से मुआवजा देने की मांग की है। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि,मृतक शिक्षिका एक साल पूर्व विद्यालय मे योगदान लिया था और ओबरा मे डेरा लेकर रहा करती थी और प्रतिदिन स्कूटी से विद्यालय आती थी और छूटी के बाद विद्यालय लौटती थी । थानाध्यक्ष नीतिश कुमार ने बताया कि, उसके परिजनों से बात की जा रही है और पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है। बहरहाल सभी शिक्षक मर्माहत है। आए दिन हो रही दुर्घटना से लोग डरे सहमे है । इन दिनों सड़क दुर्घटना समिति के द्वारा लगातार चौड़ीकरण की मांग की जा रही है। सड़क पर मौत आए दिन हो रही है। जिससे सभी लोग डरे सहमे है। फिलहाल इसके माता पिता का नाम नहीं पता चल पाया है। फिलहाल पुलिस संपर्क करने मे जुट गई है ।
खरांटी पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आई सहायक शिक्षिका, मौके पर मौत
