-मगध-आम्रपाली क्षेत्र में अवैध कोयला खनन व चोरी के खिलाफ अभियान जारी
-कोयला चोरों में मंचा खलबली,अब संघमित्रा परियोजना खुलवाने में सक्रिय
-दिव्य दिनकर:कुन्दन पासवान
टंडवा:चतरा। सीसीएल के मगध-अम्रपाली क्षेत्र में अवैध कोयला खनन एवं चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फुलबसिया साइडिंग के पीछे से करीब 50 टन अवैध रूप से जमा कोयला बरामद किया है। कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ यूनिट मगध-आम्रपाली की टीम ने क्षेत्र में निरीक्षण और निगरानी अभियान के दौरान फुलबसिया साइडिंग के पीछे संदिग्ध रूप से बड़ी मात्रा में कोयला जमा पाया। प्रारंभिक आकलन में इसकी मात्रा करीब 50 टन है।
यह कार्रवाई सीआईएसएफ यूनिट मगध अम्रपाली के सहायक कमांडेंट सुभाष कुमार के निर्देश पर की गई। वहीं, निरीक्षक एस एन व्यास के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए उक्त अवैध कोयला भंडारण का पता लगाया। सीआईएसएफ की इस कार्रवाई को मगध-अम्रपाली क्षेत्र में कोयला चोरी एवं अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बरामद कोयले के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय लोगों के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
