-तीन गिरफ्तार सलैया गांव में सरकारी नलकूप को बनाया था निशाना
-चोरी का सामान बरामद कर तीनों भेजे गए जेल
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा : हंटरगंज थाना क्षेत्र के गेंजना पंचायत अन्तर्गत सलैया गांव में सरकारी नलकूप से सोलर प्लेट और मोटर पंप चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सोलर प्लेट एवं मोटर पंप बरामद किया है।गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को सलैया गांव निवासी बाढ़ो यादव, पिता कर्मदेव यादव, के लिखित आवेदन पर हंटरगंज थाना में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।सरकारी नलकूप से सोलर प्लेट और मोटर चोरी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद जाहिद (22 वर्ष), पिता अब्दुल रशीद, ग्राम गेंजना, हंटरगंज, मोहम्मद मकसूद आलम (30 वर्ष), पिता स्व. जलील मियां, ग्राम रानीगंज तथा संजय महतो (50 वर्ष), पिता जगदीश महतो, ग्राम रानीगंज चपरी, थाना इमामगंज, जिला गया, बिहार को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से चोरी गया सोलर प्लेट और मोटर पंप बरामद किया गया है।आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।छापामारी दल में थाना प्रभारी पु.नि. विपिन कुमार, स.अ.नि. सुनील कुमार दुबे सहित हंटरगंज थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सरकारी संपत्ति को निशाना बनाने वाले लोगों में हड़कंप मचा है।
हंटरगंज में नलकूप से सोलर प्लेट-मोटर चोरी का खुलासा
