-संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ। बारियातू बालूमाथ सीमा क्षेत्र में सीसीएल के मगध कोलियरी क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईएसएफ ने बुधवार को कार्रवाई की है। सीआईएसएफ की टीम ने फूलबसिया साइडिंग के पीछे छापेमारी कर करीब दो सौ टन अवैध रूप से जमा कोयला बरामद किया है। स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह अभियान चलाई थी।इसी दौरान फूलबसिया साइडिंग के पीछे संदिग्ध रूप से कोयला जमा पाया गया। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए कोयले को बरामद कर लिया। बरामद कोयले को सुरक्षित स्थान पर रखने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।बताया गया कि यह कार्रवाई सीआईएसएफ के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर की गई। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।अधिकारियों ने कहा कि कोयले के अवैध उत्खनन,भंडारण और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।सीआईएसएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोयले की चोरी या अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
फूलबसिया साइडिंग के पास सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 200 टन अवैध कोयला जब्त
