Skip to main content

Birsa Times

दुमका के शिकारीपाड़ा में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी युवक की तलाश में जुटी पुलिस

दुमका के शिकारीपाड़ा में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी युवक की तलाश में जुटी पुलिस

आदिवासी एक्सप्रेस
शिकारीपाड़ा (दुमका)।
झारखंड के दुमका जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में महज 3 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का आरोप किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि पीड़िता के घर के बगल में रहने वाले पड़ोसी युवक पर लगा है।

घटना के संदर्भ में पीड़िता की मां ने शिकारीपाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही उसकी 3 साल की मासूम बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और वे तुरंत न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंचे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकारीपाड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर संबंधित सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *