आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता
छतरपुर,पलामू। 20 सितंबर को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गांधी भुइयाँ, उम्र लगभग 40 वर्ष, पिता स्व० मुनारिक भुइयाँ, सा० बमण्डी, थाना छतरपुर, जिला पलामू की उसके ससुर जगदेव भुइयाँ, उम्र 81 वर्ष, पिता स्व० सोहर भुइयाँ, सा० भिखही, थाना छतरपुर, जिला पलामू द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की भाई द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर छतरपुर थाना कांड सं0-152/2026, दिनांक 20.09.2026, धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस अधीक्षक, पलामू श्री कपिल चौधरी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर श्री प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं छापामारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी
छापामारी के क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त जगदेव भुइयाँ, उम्र 81 वर्ष, पिता स्व० सोहर भुइयाँ, सा० भिखही, थाना छतरपुर, जिला पलामू को दिनांक 22.09.2026 को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए अपराध-स्वीकारोक्ति बयान दिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी को बरामद कर जब्त किया गया।
घटना का कारण-
अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त का दामाद गांधी भुइयाँ आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी निर्मला देवी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर निर्मला देवी लगभग 2–3 माह पूर्व मायके आ गई थी।
घटना के दिन गांधी भुइयाँ भी नशे की हालत में अपने ससुर जगदेव भुइयाँ एवं परिवार के अन्य सदस्यों के सामने अपनी नतिनी के साथ मारपीट एवं बदसलूकी करने लगा। इससे आक्रोशित होकर जगदेव भुइयाँ ने टांगी से प्रहार कर गांधी भुइयाँ की हत्या कर दी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
जगदेव भुइयाँ, उम्र 81 वर्ष
पिता – स्व० सोहर भुइयाँ
ग्राम – भिखही, थाना – छतरपुर
जिला – पलामू
बरामदगी-
घटना में प्रयुक्त टांगी, अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद एवं जब्त।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी-
पु0अ0नि0 सह थाना प्रभारी सौरभ चौबे, छतरपुर थाना — अनुसंधानकर्ता
पु0अ0नि0 धनंजय गोप, छतरपुर थाना
ह0 सुन्दर प्रसाद, छतरपुर थाना
आ0/217 अमरजीत कुमार, छतरपुर थाना शामिल थे।
