Skip to main content

Birsa Times

डोरंडा में अपराधियों का तांडव: उर्दू लाइब्रेरी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से मची दहशत, पुलिस जांच में जुटी

डोरंडा में अपराधियों का तांडव: उर्दू लाइब्रेरी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से मची दहशत, पुलिस जांच में जुटी

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में रविवार रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब उर्दू लाइब्रेरी के पास बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब छह राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

फायरिंग की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार अपराधियों ने अचानक गोलीबारी शुरू की और तेजी से वहां से निकल गए।

अचानक हुई फायरिंग से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *