Skip to main content

Birsa Times

मदगदा से लापता नाबालिक बच्ची को राजपुर पुलिस ने गुजरात से किया बरामद, आरोपी को भेजा जेल

मदगदा से लापता नाबालिक बच्ची को राजपुर पुलिस ने गुजरात से किया बरामद, आरोपी को भेजा जेल

-विकाश कुमार कान्हाचट्टी
राजपुर थाना क्षेत्र के मदगड़ा गांव के एक नाबालिक बच्ची का नाटकीय ढंग से गायब होने के बाद क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ था। बच्ची के गायब होने के बाद उसके पिता द्वारा राजपुर थाना में आवेदन के देकर बच्ची को बरामद करने व आरोपियों के खिलाप कानूनी कार्रवाई करने का गुहार लगाया था। जिसके बाद दिए आवेदन के आधार पर कांड संख्या 65/26 और बीएनएस के धारा 96 एवं 8 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर राजपुर पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच करके बच्ची की सकुशल बरामदगी को लेकर लगातार प्रयास कर रही थी। जिसके बाद राजपुर पुलिस को बच्ची का गुजरात में होने की खबर मिली। जिसके बाद राजपुर पुलिस ने एक टीम गठित करके बच्ची को गुजरात से सकुशल बरामद कर लिया वही इस मामले में आरोपी अभियुक्त को ग्राम अधीन। थाना रुपाईडीहा जिला बहराइच उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करके राजपुर थाना लाया गया। जिसके बाद आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया। वही बच्ची का सकुशल बरामद होने पर बच्ची के परिजनों ने राहत की सांस ली है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *