Skip to main content

Birsa Times

खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन

खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन

रांची। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के दूसरे अनुष्ठान खरना के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों और सभी छठव्रतियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छठव्रतियों के कठिन तप, त्याग और समर्पण को नमन करते हुए भगवान भास्कर और छठी मइया से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह परिवार के प्रति समर्पण और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की अद्भुत परंपरा भी है। सूर्योपासना के इस महापर्व में छठव्रतियों का कठिन तप, त्याग और निर्जला व्रत उनकी अटूट श्रद्धा और मजबूत संकल्प को दर्शाता है।

उन्होंने कामना की कि भगवान भास्कर और छठी मइया की कृपा सभी पर बनी रहे तथा हर किसी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए।

कल्पना सोरेन ने भी दी खरना की शुभकामनाएं

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी खरना के पावन अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खरना का अनुष्ठान सादगी, पवित्रता और मिल-बांटकर खुशियां मनाने का संदेश देता है।

उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कठिन व्रत करने वाली छठव्रतियों की श्रद्धा और समर्पण को नमन किया। कल्पना सोरेन ने भगवान भास्कर और छठी मइया से प्रार्थना की कि हर घर में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे तथा सभी झारखंडवासी स्वस्थ रहें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *