Skip to main content

Birsa Times

भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

रांची। कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगने के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है। मामले को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस और राज्य सरकार पर हमलावर है। इसी बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जज बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। मामले में जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, वे सबके सामने होंगे।

बंधु तिर्की ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बृजभूषण सिंह के मामले का जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद क्या हुआ? उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ था और चार्जशीट दाखिल की गई थी, लेकिन बाद में केस क्लोज कर दिया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है और वह खुद ही जज बनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अदालत का जो फैसला होगा, वह मान्य होगा। इस मामले में किसी को पहले से फैसला सुनाने की जरूरत नहीं है।

बंधु तिर्की ने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, वे सभी के सामने रखे जाएंगे। उन्होंने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को इस मामले में बयानबाजी करने के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *