संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ। बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर गांव में शुक्रवार को सर्पदंश की घटना में नौ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजन आनन फानन में बच्ची को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार,झाबर गांव के सूईया टोला निवासी कमलदेव उरांव की नौ वर्षीय पुत्री मीनाक्षी कुमारी घर के समीप खेल रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद बच्ची अचेत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो एवं खुशबू कुमारी ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि,उसकी स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया।
सर्पदंश से नौ वर्षीय बच्ची अचेत, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
