संवाददाता: राम कुमार
बालूमाथ। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित गालिब कॉलोनी में बुधवार को कलकता फर्नीचर गोदाम के पीछे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से वॉशिंग मशीन, कुर्सियां समेत अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में 20 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है
ग्रामीणों के अनुसार, गोदाम के पीछे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वहां रखे सामानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और बिना देर किए आग बुझाने में लग गए।
ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। लोगों की सूझबूझ और तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

