Skip to main content

Birsa Times

आवास योजना के लाभुकों के घर लगेंगे लोगोयुक्त बोर्ड, शुल्क दो सौ रुपए निर्धारित

आवास योजना के लाभुकों के घर लगेंगे लोगोयुक्त बोर्ड, शुल्क दो सौ रुपए निर्धारित

संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ।
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं अबुआ आवास योजना के तहत पूर्ण हो चुके आवासों पर लोगो चिन्ह के साथ सूचना बोर्ड लगाए जाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, बालूमाथ ने सभी मुखिया, उपमुखिया एवं पंचायत सचिवों को निर्देश जारी किया है।जारी पत्र में बताया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवास योजना के तहत पूर्ण मकानों पर लोगोयुक्त बोर्ड लगाया जाना है। बोर्ड पर “पर्यावरण बचाएं”,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” तथा “घर-घर में शौचालय बनाएं, बाहर न जाएं” सहित विभिन्न जागरूकता संबंधी नारे अंकित रहेंगे।पत्र के अनुसार इस कार्य के लिए लाभुकों से रसीद के साथ मात्र 200 रुपये शुल्क लिया जाएगा। निर्धारित राशि से अधिक शुल्क लिए जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचना देने का निर्देश दिया गया है। बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं पंचायत सचिवों से आवास योजना के लाभुकों को लोगोयुक्त बोर्ड लगाने के कार्य में सहयोग सुनिश्चित करने को कहा है।इस संबंध में प्रखंड कार्यालय द्वारा सभी पंचायत सचिवों, मुखिया एवं संबंधित व्यक्ति को भी सूचना भेजी गई है। आदेश के बाद अब प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं अबुआ आवास योजना के पूर्ण घरों पर जागरूकता संदेश वाले बोर्ड लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *