Skip to main content

Birsa Times

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव आज, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत तीन पदों के लिए होगा मतदान

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव आज, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत तीन पदों के लिए होगा मतदान

रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के प्रतिनिधि सदस्य के चुनाव के लिए आज, बुधवार 4 नवंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 11:15 बजे से डोरंडा स्थित झारखंड स्टेट बार काउंसिल कार्यालय में शुरू होगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। दोपहर करीब दो बजे के बाद नतीजे आने की संभावना है।

मुख्य चुनाव पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार चतुर्वेदी और निलेश कुमार के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें रिंकू भगत, अनिल कुमार महतो, मधुलता रानी और मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।

इसके अलावा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि सदस्य पद के लिए प्रशांत कुमार सिंह, संजय कुमार विद्रोही और मनोज कुमार-2 के बीच मुकाबला होगा।

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी दिन मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बीसीआई प्रतिनिधि सदस्य के पदों पर किसकी जीत होगी, इस पर अधिवक्ताओं की नजरें टिकी हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *