Skip to main content

Birsa Times

सूरत जाने निकले दो नाबालिग स्टेशन पर मिले, आरपीएफ ने परिजनों से मिलाया

सूरत जाने निकले दो नाबालिग स्टेशन पर मिले, आरपीएफ ने परिजनों से मिलाया

बाँदा। घर से नाराज होकर सूरत जाने निकले दो नाबालिग किशोरों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सतर्कता दिखाते हुए बाँदा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित बरामद कर लिया।चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर उनके पिता ने आरपीएफ का आभार जताया।आरपीएफ पोस्ट बाँदा की निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी के अनुसार,2 नवंबर 2026 को शाम करीब सात बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 स्थित फुट ओवरब्रिज के पास सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान दो नाबालिग बच्चे घूमते दिखाई दिए।उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर आरपीएफ कर्मियों ने उन्हें रोककर पूछताछ की। इस दौरान दोनों किशोरों ने बताया कि वे घर से नाराज होकर सूरत जाने के लिए निकले हैं।इसके बाद आरपीएफ ने बच्चों के परिजनों से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क किया।परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकले थे,लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे।परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे।बच्चों के बाबा को उनके स्टेशन पर सुरक्षित मिलने की सूचना दी गई।जानकारी मिलने पर एक बच्चे के परिजन,जो पहले से ही स्टेशन पर उनकी तलाश कर रहे थेआरपीएफ पोस्ट पहुंचे।वहां बच्चों की पहचान कराई गई और चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से दोनों किशोरों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *