आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा : पुलिस अधीक्षक कार्यालय चतरा से मिली जानकारी के अनुसार नौकरी दिलाने के नाम पर बैंक खाता, पासबुक, एटीएम और सिम कार्ड लेकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सदर थाना पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि दिनांक 02.11.2026 को एक व्यक्ति ने आवेदन देकर बताया था कि नौकरी दिलाने के नाम पर उससे अकाउंट, पासबुक, एटीएम, सिम कार्ड ले लिया गया और उसके बैंक खाते में अवैध रूप से राशि का ट्रांसफर/डिपॉजिट किया जा रहा है। आवेदन पर कांड दर्ज कर एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अनेकों बैंक अकाउंट, पासबुक, एटीएम, सिम कार्ड, मोबाइल और कैश के साथ 5 साइबर अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस द्वारा गिरफ्त में लिए गए आरोपियों में मनीष कुमार, पिता सुरेश साह, नया तालाब लोहार टोली, थाना सदर, चतरा दीपक कुमार पासवान, पिता कामेश्वर पासवान, धनखेरी, थाना इटखोरी, चतरा, मुसकान प्रवीण, पति इमामुल अंसारी, शहराज, झिलुवा, धनबाद इमामुल अंसारी, पिता नंदिम अंसारी, महमुरना मंडाडीह, थाना कतरास, धनबाद, सोनू कुमार, पिता कमल यादव, चिराचास हिन्दू कॉलोनी, बोकारो शामिल है। गिरफ्त में लिए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने काले रंग की स्विफ्ट कार संख्या जे एच- 10 डी एल-1684, बुलेट मोटरसाइकिल जे एच13एन-3895, 3 लाख 70 हजार रुपए नकद, 15 एटीएम कार्ड, 8 एंड्रॉयड मोबाइल, 4 सिम कार्ड, एक सोने की चैन, 3 कलाई घड़ी, एक ट्रॉली बैग, एक पीटू बैग और 3 पर्स बरामद किया है।पुलिस का कहना है कि नौकरी का प्रलोभन देने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। छापामारी दल में सदर थाना प्रभारी अनिल उराँव, एसआई सुनिल सिंह, चतरा पुलिस की तकनीकी टीम और सदर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
चतरा में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार 3.70 लाख कैश, स्विफ्ट कार और बुलेट बाइक जब्त
