Skip to main content

Birsa Times

राधानगर में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

राधानगर में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो अजय कुमार कुशवाहा
साहिबगंज।
साहिबगंज राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिहारी टोला बंगालीपाड़ा में एक महिला की उसके पति द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यालय कक्ष बताया कि सुबह करीब 05:10 बजे सूचना प्राप्त हुई कि मनिहारी टोला बंगालीपाड़ा में एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी है। सूचना के आधार पर राधानगर थाना में कांड संख्या 08/26 दर्ज करते हुए वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया।

वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतका कल्पना सरदार के पति संदीप मंडल (उम्र करीब 27 वर्ष), पिता निवारण मंडल, निवासी मनिहारी टोला बंगालीपाड़ा, थाना राधानगर, जिला साहिबगंज को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के पिता अशोक सरदार, पिता स्व. गाबु सरदार के लिखित आवेदन के आधार पर राधानगर थाना कांड संख्या 315/2026, दिनांक 04.09.2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

बताया गया कि गिरफ्तार प्राथमिक अभियुक्त संदीप मंडल को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
संदीप मंडल, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता निवारण मंडल, निवासी मनिहारी टोला बंगालीपाड़ा, थाना राधानगर, जिला साहिबगंज। इस छापामारी दल पु.अ.नि. अमर कुमार मिंज, थाना प्रभारी, राधानगर थाना, पु.अ.नि. पंकज कुमार दुबे, राधानगर थाना,पु.अ.नि. गंगा प्रसाद यादव, एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *