Skip to main content

Birsa Times

जाके राखो साइयां मार सके ना कोई: सोहाद में दो हाइवा की जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचा चालक

जाके राखो साइयां मार सके ना कोई: सोहाद में दो हाइवा की जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचा चालक

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा :
हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोहाद गांव के समीप एनएच-22 पर शुक्रवार की अहले सुबह दो हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक हाइवा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक चालक के घायल होने की सूचना है। गनीमत रही कि भीषण हादसे के बावजूद किसी की जान नहीं गई।स्थानीय लोगों के अनुसार चालक की पैर में हल्की चोट पहुंची है।घायल चालक की पहचान नागर गांव निवासी सोनू यादव के रूप में बताई जा रही है। संबंधित हाइवा बिहार के चेरकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। हादसे के बाद दूसरा हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवत: एक हाइवा की दूसरे हाइवा के पिछले हिस्से से टक्कर हुई होगी। हालांकि हादसा किस परिस्थिति में हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना के सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ फरार चालक और वाहन की जानकारी जुटा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *