Skip to main content

Birsa Times

गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी कोलकाता से गिरफ्तार, दुबई भागने की साजिश नाकाम

गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी कोलकाता से गिरफ्तार, दुबई भागने की साजिश नाकाम

धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बंटी खान जाली पासपोर्ट बनवाकर देश छोड़कर अपने फरार भाई प्रिंस खान के पास विदेश भागने की फिराक में था। लेकिन धनबाद पुलिस ने समय रहते उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गिरफ्तारी के बाद उसे धनबाद लाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बंटी खान कोलकाता में छिपा हुआ है और फर्जी पासपोर्ट के जरिए देश छोड़ने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने बिना देर किए कोलकाता में छापेमारी की और सटीक कार्रवाई करते हुए बंटी खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पासपोर्ट और वीजा भी बरामद किए हैं।

बंटी खान इसी साल जनवरी में करीब चार साल जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर निकला था। वह धनबाद के चर्चित नन्हें हत्याकांड समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में आरोपी है। 24 नवंबर 2021 को नया बाजार निवासी महताब आलम उर्फ नन्हें की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी खुद फरार गैंगस्टर प्रिंस खान ने ली थी। मार्च 2022 में पुलिस ने बंटी खान को उसके दो साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। जेल से बाहर आने के बाद से ही पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में फरार गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके पूरे नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *