Skip to main content

Birsa Times

तालाब में डूबने से गणेश ठाकुर की मौत, शौच के लिए निकले थे घर से

तालाब में डूबने से गणेश ठाकुर की मौत, शौच के लिए निकले थे घर से

संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ।
बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेताग गांव में तालाब में डूबने से 35 वर्षीय गणेश ठाकुर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया। जबकि पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।जानकारी के अनुसार गणेश ठाकुर शनिवार रात्रि करीब आठ बजे अपने घर से शौच के लिए निकले थे। बताया जाता है कि शौच के बाद वह गांव के समीप स्थित तालाब के पास गए थे। इसी दौरान संभवतः पैर फिसलने या अनियंत्रित होने के कारण वह तालाब के गहरे पानी में जा गिरे। पानी अधिक गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई।कुछ देर बाद तालाब में ग्रामीणों की नजर गणेश ठाकुर के डूबे हुए शव पर पड़ी। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं गणेश ठाकुर की मौत से चेताग गांव में भी शोक की लहर है। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उन्हें धैर्य रखने की बात कही। मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *