-आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो साहिबगंज
-एक आरोपी मौके से गिरफ्तार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
पतना:- रांगा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के केंदुआ में बाइक चोर का अजीबोगरीब कारनामें का खुलासा किया है, जिस खुलासे से पुलिस भी आश्चर्यचकित और हैरान है ।
जनकारी के अनुसार बीते दिनों केंदुआ गाँव के निवासी सदानंद साहा की हीरो ग्लैमर पंजीकरण संख्या जेएच 18 जी 9475 उसके घर के सामने से चोरी हो गई थी, काफी पूछताछ और पता लगाने के बाद कुछ पता नहीं चलने के बाद पीड़ित घटना की जानकारी रांगा थाना पुलिस को दी ,जिसके आलोक में कांड संख्या 83/26 दर्ज कर रांगा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार बताया कि मामले को लेकर जाँच टीम तैयार कर विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से छानबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था।
लेकिन किसे पता था कि चोरी की बाइक को शातिर चोर ने अपना नया रोजगार का जरिया बनाया जो समझ के परे है।
-गुप्त सूचना के आधार पर बरहरवा थाना क्षेत्र में छापेमारी के बाद हुआ खुलासा
काफी पुलिसिया छानबीन और मशक्कत के बाद गुप्त सूचना मिली कि बीते दिनों हुई चोरी की बाइक के पार्ट्स को भूटभूटिया में गन्ने का रस निकालने वाली मशीन बनाई गई है जिसे खुलेआम इस्तेमाल भी किया जा रहा है।इस सूचना के बाद पुलिस ने जरा भी देरी ना करते हुए बरहरवा थाना क्षेत्र के पुरुलिया गांव में छापेमारी की ,जिस दौरान मौके पर आमगाछी निवासी अब्राहिम शेख भूटभूटिया से गन्ने का जूस निकालकर खरीद बिक्री कर रहा था,पुलिस ने मौके पर ही भूतभूतिया में लगे पार्ट्स की बारीकी से जाँच पड़ताल की जिसमें चोरी की बाइक का इंजन एवं अन्य पार्ट्स उसी बाइक के पार्ट्स से मेल खा रहा था,और इंजन की मदद से गन्ने का जूस तैयार किया जा रहा था ,पुलिस ने मौके पर इब्राहिम शेख को हिरासत लेते हुए भुटभूतिया को जब्त कर लिया।
-पूछताछ में खुले कई राज,बिंदुपाड़ाके मिस्त्री में बनाया गन्ने का मशीन
हिरासत में पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने पूरे घटनाक्रम के राज उगले जिसमें उसने बताया की बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद गुप्त रूप से पार्ट्स को बिंदुपाड़ा के वेल्डिंग मिस्त्री के पास ले गया जहाँ उसने जुगाड़ गाड़ी में बाइक के इंजन को जोड़कर गन्ने का जूस निकलने वाली मशीन बनाने में मदद की थी,और उसी जुगाड़ गाड़ी से खुलेआम घूम घूम कर गन्ने का जूस बेचता रहा ताकि किसी को शक न हो ।
पुलिस की पूछताछ में कई अहम जानकारियां और नाम भी सामने आए है ,जो एक संगठित रैकेट है जो चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स का इस्तेमाल कर जुगाड़ गाड़ियों में इस्तेमाल करते है।गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है।
