Skip to main content

Birsa Times

सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर डीटीओ की गाज: शिकारीपाड़ा में 7 भारी वाहन जब्त, वाहन चालकों में मचा हड़कंप

सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर डीटीओ की गाज: शिकारीपाड़ा में 7 भारी वाहन जब्त, वाहन चालकों में मचा हड़कंप

शिकारीपाड़ा/दुमका/ आदिवासी एक्सप्रेस
दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में जिला परिवहन पदाधिकारी ने सड़क सुरक्षा और नियम उल्लंघन के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। डीटीओ के इस अचानक चले जांच अभियान से क्षेत्र के अवैध वाहन चालकों और परिवहन से जुड़े माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
जांच अभियान के दौरान सड़क पर फर्राटा भर रहे दर्जनों भारी वाहनों को रोककर उनके कागजातों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान कुल 7 वाहन—जिनमें ट्रक, ट्रेलर और हाइवा शामिल हैं—बिना किसी वैध दस्तावेज के पाए गए। जांच अधिकारी के मांगने पर गाड़ियों के चालक कोई आवश्यक कागजात पेश नहीं कर सके। चालकों की इस लापरवाही और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए डीटीओ ने त्वरित एक्शन लेते हुए सभी सात वाहनों को मौके पर ही जब्त करने का आदेश जारी कर दिया।

राहत की बात यह रही कि कार्रवाई के समय ये सभी भारी वाहन पूरी तरह से खाली (अनलोडेड) थे। जब्ती की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी 7 वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखने के लिए शिकारीपाड़ा ब्लॉक मैदान में लाकर खड़ा करा दिया गया है।

परिवहन विभाग अब जब्त किए गए वाहनों के मालिकों और चालकों का ब्योरा खंगाल रहा है। विभाग की ओर से नियमानुसार भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। डीटीओ की इस सख्त कार्रवाई के बाद से दुमका-रामपुरहाट मार्ग पर नियम-कायदों को ताक पर रखकर गाड़ियाँ चलाने वाले चालकों के बीच हड़कंप का माहौल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *