Skip to main content

Birsa Times

गुमला में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, रिम्स में इलाज के दौरान मौत

गुमला में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, रिम्स में इलाज के दौरान मौत

रांची: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में कथित सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई नाबालिग छात्रा की रिम्स, रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद छात्रा की हालत गंभीर थी और उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

गंभीर हालत में रिम्स लाई गई थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा गुरुवार शाम से लापता थी। देर रात कुछ युवक उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए थे। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में पाया। उसके शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए थे।

इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए पहले कोलेबिरा अस्पताल ले गए। वहां से उसे सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स भेज दिया था।

परिजनों ने 4-5 युवकों पर लगाया आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया था कि छात्रा के साथ 4-5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि वह बोलने की स्थिति में नहीं थी। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे।

हालांकि, पुलिस की ओर से बताया गया था कि मामले में अभी लिखित शिकायत नहीं मिली थी और घटना की जांच की जा रही थी। बसिया के एसडीपीओ शिव मरांडी ने कहा था कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

नाबालिग की मौत के बाद अब पुलिस जांच पर सबकी नजर है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के साथ-साथ मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

नाबालिग पीड़िता की पहचान से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *