विकाश कुमार कान्हाचट्टी
कान्हा चट्टी प्रखंड के तुलबुल पंचायत के बंदा तिनमुहाना नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मृत्यु की कारणों के जांच में जुट गई है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। वही शव का पहचान तुलबुल पंचायत के कन्दरी गाँव के रेवा भुइयां के रूप में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार रेवा भुइयां घर से एक सप्ताह पहले पारिवारिक विवाद के बाद निकला था, जिसके बाद नदी में उसका शव मिला, हालांकि मौत के कारणों की जांच राजपुर पुलिस गहनता पूर्वक कर रही है।
कान्हाचट्टी में नदी से मिला युवक का शव, एक सप्ताह से था लापता; राजपुर पुलिस जांच में जुटी
