आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा): इटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग पर शनिवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हउवाग गुल्ली मोड़ समीप डस्ट लदा एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे स्थित बरगद के पेड़ से जा टकराया। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 04:00 बजे की है। वहीं, वाहन चालक को आंशिक रूप से चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हाइवा कोडरमा की ओर से डस्ट लोड कर चतरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गुल्ली हउवाग के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बरगद के पेड़ से जा टकराया। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में चालक को आंशिक चोट लगने की सूचना है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।
इटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित हाइवा बरगद के पेड़ से टकराया, चालक घायल
