Skip to main content

Birsa Times

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की मौत

बालूमाथ। बालूमाथ मुरपा मार्ग स्थित मारंगलोइयां विद्यालय के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के गेरेंजा गांव निवासी बालेश्वर भुइयां के 25 वर्षीय पुत्र हिरालाल भुइयां के रूप में हुई है।घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हिरालाल को स्थानीय लोगों की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक दयानंद कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, हिरालाल अपने ननिहाल चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डहूडू गांव से बाइक से अपने घर गेरेंजा लौट रहा था। इसी दौरान मारंगलोइयां विद्यालय के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में उसकी बाइक आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जाता है कि हिरालाल का विवाह महज तीन माह पूर्व चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के लेम्बुआ गांव में हुआ था। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर स्थानीय थाना पुलिस ने शव और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *