Skip to main content

Birsa Times

गोमो के हरिहरपुर थाना में मोटरसाइकिल चोरी मामले का बड़ा खुलासा

गोमो के हरिहरपुर थाना में मोटरसाइकिल चोरी मामले का बड़ा खुलासा

-पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद की तीन बाइक
गोमो।
गोमो के हरिहरपुर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को गोमो रेलवे स्टेशन के पास पोस्ट ऑफिस के समीप से पैशन प्रो बाइक चोरी हुई थी। तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर 30 सितंबर को लक्ष्मीपुर पुल के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध विनोद राय, निवासी शहरपुर, निमियाघाट, गिरिडीह को पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने चोरी की बाइक के साथ तोपचांची हटिया से 16 सितंबर को चोरी की गई एचएफ डीलक्स और 26 सितंबर को गोमो के सदानंद झा मार्केट से चोरी की गई स्प्लेंडर की भी जानकारी दी। पुलिस ने तीनों बाइक बरामद कर ली हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पर विभिन्न थानों में पहले से करीब 10 मामले दर्ज हैं। मौके पर असीम कुमार टोपनो सर्किल इंस्पेक्टर तोपचांची, हरिहरपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार महतो, नारायण यादव, विजय कुमार श्रीवास्तव, एवं अन्य शस्त्र बल मौजूद थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *