-19 मोबाइल और 25 सिम कार्ड बरामद, फर्जी कस्टमर केयर और APK फाइल भेजकर करते थे ठगी
देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर। पुलिस अधीक्षक देवघर, प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही लगातार कार्रवाई के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में दिनांक 28.09.2026 को 16 साइबर अपराधियों को साइबर अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला के सारठ थाना क्षेत्र व पाथरड्डा ओपी क्षेत्र से संदिग्ध साइबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से Flipkart/Amazon Pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी एवं गूगल पे फोन पे कस्टमर केयर एवं पीएम किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
उक्त सूचना के आलोक में की गई छापेमारी के दौरान 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन/सिम की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी से संबंधित पाई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
- अक्षय कुमार उम्र करीब 19 वर्ष, पिता रंजीत दास सा० सिमलारी थाना पाथरौल
- प्रफुल दास उम्र करीब 19 वर्ष, पिता बालदेव महरा सा० गोबरसाला थाना पाथरड्डा ओपी
- पवन यादव उम्र करीब 24 वर्ष, पिता किशोर यादव सा० अंधरागंधा थाना पाथरड्डा ओपी
- ललन दास उम्र करीब 19 वर्ष, पिता अरुण महरा सा० डुमरजानी थाना पाथरड्डा ओपी
- रमेश दास उम्र करीब 30 वर्ष, पिता खोगो दास सा० डुनदर थाना करौं
- शेखर दास उम्र करीब 20 वर्ष, पिता सुनील दास सा० सिमरतोरी थाना पाथरौल
- बिट्टू दास उम्र करीब 21 वर्ष, पिता भोपाल महरा सा० बुधाजोरी थाना पाथरड्डा ओपी
- पंकज कुमार उम्र करीब 22 वर्ष, पिता सुखदेव महरा सा० कुजवाजोरी थाना पाथरड्डा ओपी
- सुफियान अंसारी, उम्र-23 वर्ष, पिता-सुरफुद्दीन अंसारी,
- आलमगीर अंसारी, उम्र-30 वर्ष, पिता-जहांगीर मियां, दोनों सा०-ददिया-कुरुआ, थाना-सोनारायठाड़ी,
- उमेश कुमार उम्र-25 वर्ष, पिता-लील प्रसाद यादव सा०-चितरजोका थाना-मोहनपुर
- लालमोहम्मद अंसारी, उम्र-28 वर्ष, पिता-समरुद्दीन अंसारी, सा०-पिंडारी, थाना-सारठ,
- फुरकान अंसारी, उम्र-31 वर्ष, पिता-जलालुद्दीन मियां, सा०-बुढ़ाबथान, थाना-पालाजोरी,
- गफ्फार अंसारी, उम्र-21 वर्ष, पिता-अजमल अंसारी,
- इरफान अंसारी, उम्र-25 वर्ष, पिता-रज्जाक अंसारी, दोनों सा०-ददिया-कुरुआ, थाना-सोनारायठाड़ी,
- महफूज अंसारी, उम्र-28 वर्ष, पिता-असुल मियां, सा०-बुड्ढा डंगाल, थाना-पालाजोरी, सभी जिला-देवघर।
गिरफ्तार अभियुक्तों की अपराध शैली:-
- फर्जी Google Pay/PhonePe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर ठगी करना।
- Apk File (PM Kishan Yojna, Bijli Bill, RTO Challan) भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी करना।
- फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks app के माध्यम से Airtel Payment Bank कांड बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणी:-
मोबाइल फोन – 19
सिम कार्ड – 25
नोट:- तकनीकी जांच के उपरांत पकड़ाए अभियुक्तों के पास से जब्त मोबाइल नंबर एवं IMEI नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज पाए गए हैं।
