Skip to main content

Birsa Times

इटखोरी में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, तीन लोग घायल; 108 एंबुलेंस सेवा पर लापरवाही का आरोप

इटखोरी में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, तीन लोग घायल; 108 एंबुलेंस सेवा पर लापरवाही का आरोप

आदिवासी एक्सप्रेस | संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा):
इटखोरी थाना क्षेत्र के भूरकुंडा जंगल के समीप बुधवार शाम करीब 7 बजे एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस सड़क दुर्घटना में ऑटो पर सवार तीन लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान लोवागड़ा निवासी 18 वर्षीय रोहित कुमार, पिता मनोज दास, 16 वर्षीय राजन कुमार, पिता अजय रविदास तथा 35 वर्षीय रेनू देवी, पति अजय रविदास के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, तीनों अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए ऑटो से कोडरमा जा रहे थे। इसी दौरान भूरकुंडा जंगल के समीप ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीनों घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों के सहयोग से सभी घायलों को इटखोरी अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में राजन कुमार का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसके हाथ में भी चोट आई है। वहीं, रेनू देवी को हल्की चोटें आई हैं। हादसे में ऑटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलों को चतरा रेफर कर दिया।108 एंबुलेंस सेवा पर लापरवाही का आरोप घटना के बाद घायलों को चतरा अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों एवं बच्चों ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। इस संबंध में मनोज रविदास ने आरोप लगाया कि बार-बार फोन करने के बावजूद एंबुलेंस कर्मियों की ओर से हर बार 10 मिनट में पहुंचने का आश्वासन दिया जाता रहा। उन्होंने कहा कि इस तरह की देरी के कारण दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाती है और परसेंट का जान चली जाती है। अब यह देखना होगा कि संबंधित अस्पताल प्रबंधन एवं एंबुलेंस सेवा के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाती है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *