Skip to main content

Birsa Times

पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

समकालीन अभियान के तहत बिश्रामपुर पुलिस ने टोना और चोरटिया गांव में की छापेमारी, सभी आरोपियों को न्यायालय में किया पेश
बिश्रामपुर (पलामू)।
पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत 12 नवंबर को विशेष छापेमारी कर नौ गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में टोना गांव के दो और चोरटिया गांव के सात निवासी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया।

इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने प्रेस वार्ता कर बताया कि लंबित गैर जमानती वारंटों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में पुलिस टीम ने टोना और चोरटिया गांव में छापेमारी की।

टोना गांव से दो और चोरटिया से सात गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, टोना गांव से अरुण कहार उर्फ अरुण कुमार चंद्रवंशी और राजेश भुइयां को गिरफ्तार किया गया। वहीं, चोरटिया गांव से राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजेंद्र साव, राजू प्रसाद उर्फ राजू साव, अवधेश साव, सुनील प्रसाद साव उर्फ सुनील साव, अनिल प्रसाद गुप्ता उर्फ अनिल साव, दीपक साव और श्रीकांत साव को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि लंबित वारंटों के निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *