Skip to main content

Birsa Times

पीतीज गांव के फरार आरोपी दीपेश दांगी के घर चिपकाया गया इश्तेहार, एक माह में आत्मसमर्पण का निर्देश

पीतीज गांव के फरार आरोपी दीपेश दांगी के घर चिपकाया गया इश्तेहार, एक माह में आत्मसमर्पण का निर्देश

-आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा) :
थाना क्षेत्र के पीतीज गांव के फरार आरोपी दीपेश दांगी के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार बताते चले की हजारीबाग के कोर्रा थाना कांड संख्या 17/26 दिनांक 30.01.2026 धारा-111(2)(B)/3(5) BNS एवं 21(B)/22(B)/25/29 NDPS एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार की कार्रवाई की गई है। प्राथमिक अभियुक्त इटखोरी थाना क्षेत्र के पीतीज गांव निवासी पिता- डेगन दांगी के पुत्र दीपेश दांगी फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हजारीबाग के न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को विधिवत अभियुक्त के घर पर एवं घर के चौराहे पर चिपकाया गया।इश्तेहार के माध्यम से अभियुक्त को निर्देश दिया गया है कि वह एक माह के अंदर माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करे। निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करने पर उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इश्तिहार चिपकाने के समय कोर्रा थाना के एएसाई पिंटू कुमार सिंह और इटखोरी थाना के एएसाई पंकज कुमार समेत दलबल के जवान मौजूद थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *