-बुढ़मू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार, पीड़िता का कराया जा रहा चिकित्सकीय परीक्षण
-संवाददाता/राँची जिला व्यूरो/दिव्य दिनकर न्यूज
राँची। बुढ़मू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। पीड़िता ने मतवे निवासी सोहेल अंसारी पर पानी पीने के बहाने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर बुढ़मू थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटा रही है।
पानी पीने के बहाने घर में घुसा, नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
