Skip to main content

Birsa Times

सात साल पुराने मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार

सात साल पुराने मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार

-हंटरगंज पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
-कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया चतरा जेल
-आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा :
पुराने मामलों के फरार वारंटियों के खिलाफ हंटरगंज थाना पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने सात साल पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त मनोज भुइयां (35) को रविवार को तरवागड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चतरा मंडल कारा भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, मनोज भुइयां हंटरगंज थाना कांड संख्या 71/2017 का वारंटी अभियुक्त है। यह मामला वर्ष 2017 में धारा 341, 323, 325 एवं 504 भादवि के तहत दर्ज किया गया था।मामले का जीआर नंबर 1452/2017 है।गिरफ्तार मनोज भुइयां तरवागड़ा गांव निवासी है। उसके पिता का नाम तिलो भुइयां उर्फ तिलक भुइयां बताया गया है। पुलिस लंबे समय से लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।इसी अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली।पुलिस की इस कार्रवाई से पुराने मामलों में फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस का कहना है कि लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *