बालूमाथ। बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत चेताग पंचायत स्थित जोगियाडिह गांव में छत से गिरकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल की पहचान किरण कुमारी उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपने घर के छत में कुछ कार्य कर रही थी कि इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह छत से नीचे जमीन पर गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल युवती को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सक संदीप कुमार एवं अशोक कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से प्राथमिक उपचार की गई वही स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे रेफर कर दिया गया। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि घायल यूवती के सर पैर सहित शरीर के कई अंग में चोट आई है।
छत से गिरकर 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर
- September 21, 2026
0
6
Less than a minute
You can share this post!
administrator
