Skip to main content

Birsa Times

चतरा के सोहाद गांव में धर्मांतरण की कोशिश पर भड़के ग्रामीण

चतरा के सोहाद गांव में धर्मांतरण की कोशिश पर भड़के ग्रामीण

-पैसे और सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
-पुलिस की हिदायत के बाद मौके से हटे लोग
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा :
हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोहाद गांव में सोमवार को कथित धर्मांतरण की सूचना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक घर में गरीब-मजदूर परिवार की महिलाओं को पैसे और अन्य सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए समझाया जा रहा था। सूचना मिलने पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया।ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह उन्हें गांव में कुछ बाहरी महिलाओं के पहुंचने और स्थानीय महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए समझाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद ग्रामीण नगीना देवी के घर पहुंचे। ग्रामीणों का दावा है कि वहां एक से दो दर्जन महिलाएं मौजूद थीं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिहार से आए महिलाओं की मौजूदगी में महिलाओं को एक धर्म विशेष अपनाने के लिए समझाया जा रहा था। आरोप है कि इसके बदले पैसे और अन्य सुविधाएं देने की बात कही जा रही थी। विरोध करने पर ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।मामले की जानकारी ग्रामीणों ने दूरभाष से हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने फोन पर मौके पर मौजूद बाहरी महिलाओं को हिदायत दी। इसके बाद महिलाएं वहां से चली गईं।

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
ग्रामीणों का कहना है कि हंटरगंज क्षेत्र में इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। 24 अगस्त को डुमरी कला गांव में भी एक घर में कथित धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस द्वारा कुछ महिलाओं को थाना लाकर पूछताछ किए जाने तथा एक धार्मिक पुस्तक बरामद किए जाने की बात ग्रामीणों ने कही। इससे पहले 12 अगस्त को धारधारा में भी महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए समझाने की शिकायत सामने आने का दावा किया गया था।लगातार सामने आ रही शिकायतों को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि धर्मांतरण से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *