Skip to main content

Birsa Times

6 माह से बंद पड़ा पंचायत सचिवालय का सोलर स्ट्रीट लाइट, जिम्मेदारों की उदासीनता से ग्रामीणों में नाराजगी

6 माह से बंद पड़ा पंचायत सचिवालय का सोलर स्ट्रीट लाइट, जिम्मेदारों की उदासीनता से ग्रामीणों में नाराजगी

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता
पाटन,(पलामू):
पलामू जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानी सत्यनंद उर्फ देनी चौधरी की ग्राम पंचायत सुठा स्थित पंचायत सचिवालय परिसर में लगाया गया सोलर स्ट्रीट लाइट पिछले करीब छह महीनों से बंद पड़ा है। इससे शाम होते ही पंचायत सचिवालय के आसपास अंधेरा छा जाता है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, यह सोलर स्ट्रीट लाइट वर्ष 2025 में पलामू उपायुक्त की पहल पर लगाई गई थी। स्थापना के बाद कुछ महीनों तक यह सुचारू रूप से संचालित हुई, लेकिन पिछले लगभग छह महीनों से यह पूरी तरह बंद है। बावजूद इसके अब तक इसकी मरम्मत या चालू कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिवालय जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर लगी लाइट का लंबे समय से खराब रहना संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को दर्शाता है। शाम के समय यहां आने-जाने वाले लोगों को अंधेरे के कारण परेशानी उठानी पड़ती है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि बंद पड़े सोलर स्ट्रीट लाइट की जल्द से जल्द मरम्मत कर उसे पुनः चालू कराया जाए, ताकि पंचायत सचिवालय परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *